गांव में खुली डिजिटल लाइब्रेरी, विद्यार्थियों की पढ़ाई होगी आसान
मीरजापुर, 26 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के हलिया विकास खंड की ग्राम पंचायत उमरिया में शनिवार को डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ हुआ। भाजपा हलिया मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रहरि ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी शुरू होने से गांव के विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए डिजिटल संसाधन गांव में ही उपलब्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षिक सामग्री तक पहुंच मिलने से उन्हें पढ़ाई में सुविधा होगी। डिजिटल माध्यमों से विद्यार्थी अपनी जरूरत के अनुसार अध्ययन सामग्री का उपयोग कर सकेंगे। कार्यक्रम में डीसीएफ डायरेक्टर लव कुमार कोल, ग्राम पंचायत सचिव सुनील कुमार चौबे समेत ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान लाइब्रेरी की सुविधाओं और उसके उपयोग की जानकारी दी गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

