home page

गौ प्रतिष्ठार्थ धर्म युद्ध यात्रा लेकर लखनऊ के लिए निकले अविमुक्तेश्वरानंद

 | 
गौ प्रतिष्ठार्थ धर्म युद्ध यात्रा लेकर लखनऊ के लिए निकले अविमुक्तेश्वरानंद


वाराणसी, 07 मार्च (हि.स.)। ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने शनिवार को वाराणसी के श्रीविद्या मठ से गौ रक्षा के लिए “गौ प्रतिष्ठार्थ धर्म युद्ध” यात्रा की शुरुआत किया। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की यह यात्रा आज ही जौनपुर पहुंचेगी, इसके बाद सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई और सीतापुर होते हुए 11 मार्च को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद एक बड़ी सभा करेंगे।

यात्रा आरंभ के अवसर पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि गाय को हम लोग माता का दर्जा देते हैं और अपनी मांग है कि सरकार भी उन्हें दर्जा दें। इसके लिए यह गौ

प्रतिष्ठार्थ धर्म युद्ध यात्रा निकाली है और विशाल समूह के साथ लखनऊ में जनसभा के साथ समाप्त होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद