home page

महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जनकल्याण की कामना

 | 
महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जनकल्याण की कामना


मीरजापुर, 03 मई (हि.स.)। चुनार क्षेत्र के घुघुलपुर-जमुई स्थित श्री दादा बाबा जीव कल्याण न्यास के तत्वावधान में दैहिक, दैविक व भौतिक कष्टों के निवारण और जनकल्याण की कामना से महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर वाराणसी, जौनपुर, भदोही, चंदौली, सोनभद्र सहित बिहार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली व झारखंड से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

न्यास के प्रमुख श्री दादा बाबा सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि यह महायज्ञ हर वर्ष जनकल्याण की भावना से आयोजित किया जाता है और इसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान भागवत सिंह, धर्मावती देवी, रूबी सिंह, राम आसरे सिंह, श्याम सखा सिंह, राजेश भाई पटेल, श्रवण कुमार सिंह, अवनीश सिंह सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा