home page

जन्मदिन पार्टी में गया युवक दूसरे दिन घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला, माैत

 | 

देवरिया, 20 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में एक युवक घायल अवस्था में सड़क के किनारे मिला। 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत्र घोषित कर दिया।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र अंतर्गत नोतन हथिया गांव निवासी सुनील सिंह (22) पुत्र चन्द्रिका सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे घायल अवस्था में मिला। सुनील मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार रविवार को वह मोटरसाइकिल से सहोदर पट्टी जन्म दिन में गया था। सोमवार को गाँव की नहर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे घायल अवस्था में मिला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज देवरिया भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाल राकेश राय ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक