home page

24 मार्च को मीरजापुर आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या, मां विंध्यवासिनी के चरणों में नवाएंगे शीश

 | 
24 मार्च को मीरजापुर आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या, मां विंध्यवासिनी के चरणों में नवाएंगे शीश


- सरकारी योजनाओं की परखेंगे प्रगति

- कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से करेंगे संवाद

मीरजापुर, 23 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या 24 मार्च को मीरजापुर का दौरा करेंगे। सबसे पहले चैत्र नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर त्रिकोण परिक्रमा करेंगे। फिर सरकारी योजनाओं की प्रगति परखने के साथ जनपद के विकास की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।

उप मुख्यमंत्री 24 मार्च को दोपहर 1:40 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से सीधे विंध्याचल धाम के लिए निकलेंगे। 2:05 बजे मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करेंगे। फिर त्रिकोण पथ की ओर बढ़ेंगे। 2:40 बजे विंध्य पर्वत पर विराजमान मां काली का दर्शन-पूजन करेंगे और 3:15 बजे मां अष्टभुजा के चरणों में शीश नवाएंगे। दर्शन-पूजन के उपरांत 3:40 बजे अष्टभुजा डाकबंगला पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को मात्र 10 मिनट का समय देंगे।

3:50 बजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद अष्टभुजा डाकबंगला पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सरकारी योजनाओं व विकास योजनाओं की प्रगति परखेंगे और अधिकारियों की क्लास लगाएंगे। शाम 4:40 बजे उप मुख्यमंत्री पुलिस लाइन से वापस लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे। केशव मौर्या कुल तीन घंटे का समय जिले में बिताएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा