home page

पोखरे में मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 | 
पोखरे में मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा


देवरिया, 26 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र के भरौली-सुरौली गांव में रविवार को एक युवक का शव पोखरे में मिला । मृतक की पहचान योगेंद्र विश्वकर्मा (33 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सुखदेव निवासी भरौली-सुरौली के रूप में हुई है। युवक पेशे से मजदूर था

परिजनों के अनुसार योगेंद्र सुबह शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन और ग्रामीण तलाश में जुट गए। इसी दौरान गांव के दक्षिण दिशा स्थित पोखरे में उनका शव उतराता हुआ दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानेदार अबिनाश मौर्य का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक