देवरिया में गोरा नदी में युवक का शव मिला, पुलिस ने की शिनाख्त
देवरिया, 20 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र के जगत माझा गांव के पास साेमवार काे गोरा नदी में लापता युवक का शव मिला । मृतक की पहचान मोनू पासवान (22) पुत्र ओम प्रकाश पासवान, निवासी नदुआ (ज्ञान पार, पांडेय टोला), थाना झंगहा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। मोनू पासवान रविवार को वह दो अन्य साथियों के साथ गोरा नदी की ओर गया था, जहां स्नान के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया।
घटना की सूचना पर प्रशासन ने एन डीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया। जवानों ने लगातार सर्च ऑपरेशन चला कर सोमवार को नदी से युवक का शव बरामद कर लिया । ग्रामीणों के अनुसार मोनू बचपन से ही अपने नाना छोटे लाल पासी के यहां रहकर बड़ा हुआ था। उसकी मां मीना देवी का पहले ही निधन हो चुका है। शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर परिजनों को सौंप दिया। एकौना थानेदार अजय कुमार पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार के लोग शव की पहचान कर लिया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद से मामले की कुछ कहा जाएगा ।-----------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

