home page

कई गांवाें में खेतों में बचे गेहूं के डंठलों में आग लगी, बड़ा खतरा टला

 | 
कई गांवाें में खेतों में बचे गेहूं के डंठलों में आग लगी, बड़ा खतरा टला


देवरिया, 21 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सलेमपुर तहसील क्षेत्र के मनिहारी, चांदपलिया, गौरी और सोहनाग सहित कई गांवों में मंगलवार दोपहर गेहूं के खेतों में बचे डंठलों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज पछुआ हवा के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लेने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मनिहारी गांव में सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, जहां फायर ब्रिगेड कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ ।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक