टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में देवरिया में शिक्षकों ने की बैठक, 13 अप्रैल को निकलेगा मशाल जुलूस
देवरिया, 12 अप्रैल (हि.स.)। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्ववान पर रविवार काे संगठन पदाधिकारियाें की एक महत्वपूर्ण बैठक आयाेजित की गयी। इस बेठक में शिक्षकाें की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी। साथ ही टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर 13 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालने की घोषणा की गयी है। बैठक में तय किथा गया है कि देवरिया जनपद में यह जुलूस शाम 6 बजे शिक्षक भवन से शुरू होकर सुभाष चौक तक जाएगा।
महासंघ के प्रदेश संयोजक अनिल यादव ने बताया कि आंदोलन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त कराना है। उन्हाेंने बताया कि पुराने शिक्षकों पर नई शर्तें लागू करना न्यायसंगत नहीं है।
-----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

