नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम : सूर्य प्रताप शाही
देवरिया, 03 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में विकास खंड पथरदेवा में रविवार को स्थानीय मंडल के पार्टी पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री शाही ने ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान के तहत दी गई जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और इसे हर घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष हरीश शाही, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही, पूर्व जिला महामंत्री रामाशीष प्रसाद और नगर अध्यक्ष क्रांति सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में दयाशंकर शास्त्री, भीम यादव, विवेक राय, पंकज राय, रंजीत गुप्ता, विनोद सिंह कुशवाहा, युगुल किशोर तिवारी, संतोष राय, रवींद्र सिंह कुशवाहा, सुरेंद्र यादव, ममता राजभर, रंजन श्रीवास्तव, डॉ. विंध्याचल मधेशिया और दिलीप गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी सहभागिता रही।
----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

