home page

देवरिया में सड़क हादसे में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

 | 

देवरिया, 29 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में बरहज थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

बरहज थानेदार विशाल उपाध्याय ने बताया कि बरहज थाना क्षेत्र के पैना गांव के रहने वाले जनार्दन सिंह ( 30 वर्ष) पुत्र राम प्यारे काे गांव के पास तेज गति से जा रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी । टक्कर तेज लगने से जनार्दन सिंह की मौके पर मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और ट्रेलर के चालक की तलाश की जा रही है। ---------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक