देवरिया में ट्रैक्टर ने वृद्ध को रौंदा, अस्पताल में मौत
| Apr 26, 2026, 18:01 IST
देवरिया, 26 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में बरियारपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा कला गांव में रविवार काे एक दर्दनाक हादसे में 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामाकांत (56 वर्ष) पुत्र शारदा सिंह निवासी विशुनपुरा कला बरियारपुर के रूप में हुई है।
रामाकांत किसी कार्य से गांव के पास मौजूद थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। घायल अवस्था में इलाज के लिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । थानेदार राकेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ।--------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

