home page

देवरिया में कई स्पा सेंटर में पुलिस का छापा, कई युवक- युवतियां हिरासत में

 | 
देवरिया में कई स्पा सेंटर में पुलिस का छापा, कई युवक- युवतियां हिरासत में


देवरिया में कई स्पा सेंटर में पुलिस का छापा, कई युवक- युवतियां हिरासत में


देवरिया, 09 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में गुरुवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया। कई स्पा सेंटरों पर एक साथ दबिश दी गई, जहां से कई युवक-युवतियों को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया।

यह अभियान सदर क्षेत्राधिकारी संजय रेड्डी और कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार राय के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलाया गया। पुलिस टीम ने देवरिया-गोरखपुर रोड, रुद्रपुर मोड़ समेत शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित स्पा सेंटरों की सघन जांच की। छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर दस्तावेजों की जांच की गई और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई।

क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि स्पा सेंटरों में लंबे समय से अनैतिक और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने एक साथ कई स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान कुछ स्पा सेंटरों में नियमों का उल्लंघन भी पाया गया, जिस पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक