home page

लग्जरी वाहन में बिहार ले जाई जा रही 360 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

 | 
लग्जरी वाहन में बिहार ले जाई जा रही 360 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार


देवरिया, 14 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया पुलिस ने गुरुवार काे एक लग्जरी इनोवा कार से बिहार ले जाई जा रही 360 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 45 हजार रुपये आंकी गयी है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि थाना खुखुन्दू पुलिस व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने महालक्ष्मी स्टील कार्पोरेशन बहादुरपुर से पहले सलेमपुर लेन के पास घेराबंदी कर इनोवा कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से 360 शीशी रॉयल स्टैग 750 एमएल अंग्रेजी शराब,तीन मोबाइल फोन और 1080 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से छोटे पुत्र रूमालशा निवासी उझानी बाजार कला थाना उझानी जनपद बदायूं तथा मोहम्मद हसनैन पुत्र स्व. रब्बुल हसन निवासी सुल्तानपुर मजरी थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना खुखुन्दू में आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक