home page

भारत के नवनिर्माण की गाथा हैं मोदी सरकार के 12 वर्ष : शशांक मणि

 | 
भारत के नवनिर्माण की गाथा हैं मोदी सरकार के 12 वर्ष : शशांक मणि


देवरिया, 04 जून (हि.स.)। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को देवरिया सदर के भाजपा सांसद शशांक मणि ने नगर के गायत्रीपुरम में पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रबुद्धजनों से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के नवनिर्माण, विकास और आत्मनिर्भरता की गाथा हैं।

सांसद ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ पक्के आवास और 10 करोड़ उज्ज्वला गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। वहीं जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों घरों तक नल से जल पहुंचाया गया तथा आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिला। सांसद ने राष्ट्रीय सुरक्षा, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, जी-20 की सफल अध्यक्षता तथा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को भी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर सशक्त नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, नगर महामंत्री सुधीर मधेशिया, कैलाशनाथ चतुर्वेदी, बी.डी. पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, आनंद मणि, विजय प्रसाद, देवनंदन यादव, उदयभान तिवारी सहित अनेक प्रबुद्धजन और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक