home page

जनता की समस्याओं का निस्तारण करें अधिकारी : शलभमणि

 | 
जनता की समस्याओं का निस्तारण करें अधिकारी : शलभमणि


देवरिया, 21 अप्रैल (हि.स.)। देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने मंगलवार काे अपने आवास 'मां सरस्वती सेवा सदन' में 'जनता दर्शन' कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं।

डॉ. त्रिपाठी ने फरियादियाें से उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, सड़क-नाली, बिजली, पानी और पुलिस से संबंधित मामले शामिल थे। कई बुजुर्गों ने वृद्धा पेंशन न मिलने और दिव्यांगों ने सहायता राशि की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। शेष समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की और आवश्यक निर्देश दिए। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि जनता की सेवा उनका प्राथमिक कर्तव्य है और कोई भी फरियादी निराश होकर नहीं लौटना चाहिए।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक