home page

देवरिया पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

 | 
देवरिया पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक


देवरिया, 29 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना सलेमपुर की मिशन शक्ति टीम ने बुधवार काे सोहनाग मोड़/हनुमान मंदिर पर महिलाओं, छात्राओं एवं बच्चियों को पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया। टीम में उपनिरीक्षक विवेक यादव, आरक्षी दुर्गेश राजभर तथा रिक्रूट महिला आरक्षी सीनू व सलोनी शामिल रहीं। इस दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

इसी क्रम में थाना बघौचघाट की मिशन शक्ति टीम ने कस्बा स्थित यूपी ग्रामीण बैंक में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। वहीं थाना भाटपार रानी की टीम ने बेलपार ढाला पर छात्र-छात्राओं को अभियान के तहत जानकारी दी। जागरूकता अभियान के दौरान डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक