home page

देवरिया में खाद्य तेल व घी के नौ नमूने जांच को भेजे गए, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया आगाह

 | 

देवरिया, 08 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य तेल एवं घी के नौ नमूने लिये गये और उन्हें जाँच के लिए प्रयाेगशाला भेजा गया ।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि अभियान के तहत 6 से 8 मई तक सहायक आयुक्त (खाद्य)-2 हितेन्द्र मोहन त्रिपाठी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण एवं छापेमारी की। इस दौरान प्रदेश के बाहर से आने वाले खाद्य तेल एवं घी का कारोबार करने वाले व्यापारियों के प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में खाद्य तेल एवं घी के नौ नमूने विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिलावट की आशंका पर संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए।

अभियान के दौरान प्रतिष्ठानों में पाई गई कमियों को लेकर संबंधित कारोबारियों को सुधार सूचना भी जारी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक