home page

देवरिया में 73 वाहनों का ई-चालान , 5 वाहन सीज

 | 
देवरिया में 73 वाहनों का ई-चालान , 5 वाहन सीज


देवरिया में 73 वाहनों का ई-चालान , 5 वाहन सीज


देवरिया, 20 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में सोमवार को यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के भटवलिया, बस स्टैंड और गोरखपुर ओवरब्रिज समेत कई प्रमुख स्थानों पर सघन जांच की। इस दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की गई। साथ ही बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के चल रहे वाहनों को भी चिन्हित किया गया।

यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 73 वाहनों का ई-चालान किया, जबकि 5 वाहनों को सीज किया गया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक