टीबी राेग खत्म करने के लिए जागरूकता जरूरी: जिलाधिकारी
- 192 ग्राम पंचायतें घोषित टीबी मुक्त, ग्राम प्रधान सम्मानित
देवरिया, 24 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में मंगलवार काे विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 192 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया तथा संबंधित ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र एवं गांधी प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आमजन से अपील की कि “मरीज से नहीं, मर्ज से दूरी बनाएं” का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा, एसीएमओ डॉ. अजय शाही, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. आर.पी. यादव, डिप्टी डीटीओ संजय गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

