home page

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी मतदाता सूची

 | 
जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी मतदाता सूची


जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी मतदाता सूची


देवरिया, 10 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया की जिलाधिकारी ने शुक्रवार काे अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों की हार्ड व सॉफ्ट कॉपी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी है। साथ ही सातों विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, जिससे आम नागरिक भी आसानी से अपनी जानकारी देख सकें।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची सौंपी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दलों से अपील की कि वे मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण करें और यदि कोई आपत्ति या सुझाव हो तो निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यक सुधार किए जा सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर भी बीएलओ द्वारा अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर भी लोग अपनी जानकारी सत्यापित कर सकें।

इसके उपरांत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने उन्हें माला पहनाकर प्रशस्ति पत्र, लंच बॉक्स एवं पानी की बोतल भेंट की। उन्होंने कहा कि यह कार्य अत्यंत संवेदनशील और जिम्मेदारी भरा होता है, जिसे सभी ने पूरी निष्ठा से पूरा किया है। ऐसे सम्मान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम श्रुति शर्मा, एसडीएम अवधेश निगम, तहसीलदार के.के. पांडेय सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक