home page

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : रजनी पांडे

 | 
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : रजनी पांडे




देवरिया, 06 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री रजनी पांडे के साेमवार काे देवरिया आगमन पर जिले के विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भेंट की और स्वागत किया। जिलाध्यक्ष काली प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री का अभिनंदन करते हुए संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा भी की।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रजनी पांडे ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने सभी से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, संजय सिंह एडवोकेट, संतोष त्रिगुणायक, गंगा सिंह कुशवाहा, जिला मंत्री डॉ. हेमंत मिश्रा, अरविंद पांडे 'बबुना', मुकुल मणि त्रिपाठी, कृष्णनाथ राय, भानु प्रताप सिंह, प्रभाकर तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, प्रेम अग्रवाल, त्रिपुनायक विश्वकर्मा, पवन कुमार मिश्रा, गोविंद चौरसिया, विजय बेलदार, यशवंत शाही, राहुल प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक