home page

देवरिया : भाजपा जिला कार्यकारिणी में 33 पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

 | 
देवरिया : भाजपा जिला कार्यकारिणी में 33 पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां


देवरिया : भाजपा जिला कार्यकारिणी में 33 पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां


देवरिया : भाजपा जिला कार्यकारिणी में 33 पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां


देवरिया, 20 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवरिया जिला संगठन को और मजबूत बनाने के लिए गुरुवार काे आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए नई जिला कार्यकारिणी में 33 पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। घोषित कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय, मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी विभाग के पदाधिकारी शामिल हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

जिला अध्यक्ष काली प्रसाद की ओर से जारी की गयी सूची के अनुसार नई कार्यकारिणी में आठ जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें अशोक कुमार पाण्डेय, अजित कुमार सिंह, जय बहादुर गौतम, अरविन्द पाण्डेय, राघवेन्द्र वीर विक्रम सिंह, बबीता चौहान, योगेश प्रजापति और नागेश पति त्रिपाठी शामिल हैं। जिला महामंत्री की जिम्मेदारी कृष्णनाथ राय, अजय कुमार दुबे और जितेन्द्र सिंह सैंथवार को दी गई है।

जिला मंत्री के पद पर राम जोखन निषाद, रामजी सिंह, रंजना देवी भारती, गोविन्द चौरसिया, रवि प्रकाश कुशवाहा, माया विश्वकर्मा, डॉ. भानू प्रताप सिंह और डॉ. विनय कुमार राव को जिम्मेदारी मिली है। हरेन्द्र जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष और सुनील गुप्ता को जिला सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मारकंडेय गिरी को जिला कार्यालय मंत्री तथा विजय बेलदार और दीपक जायसवाल को जिला कार्यालय सह मंत्री बनाया गया है। वहीं प्रभाकर तिवारी को जिला मीडिया संयोजक तथा सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी और राहुल कुमार को जिला मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन की डिजिटल गतिविधियों को मजबूत करने के लिए सत्यम त्रिपाठी उर्फ शुभम को जिला सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। धर्मेन्द्र कुशवाहा और निखिल गुप्ता जिला सोशल मीडिया सह संयोजक होंगे। आईटी विभाग में शिवेस पाण्डेय को जिला आईटी संयोजक तथा रूपम पाण्डेय और दीपक श्रीवास्तव को जिला आईटी सह संयोजक बनाया गया है।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। संगठन के कार्यक्रमों को मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में संगठन की गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने में मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए संगठन की गतिविधियों को गति देंगे। कार्यकर्ताओं ने नई टीम का स्वागत करते हुए कहा कि अनुभवी और सक्रिय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने से संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी। नई कार्यकारिणी के सामने कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की चुनौती होगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक