home page

लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

 | 
लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला


फर्रुखाबाद, 10 जुलाई (हि.स.) । जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र की खुदागंज चौकी क्षेत्र में शुक्रवार काे पेड़ से लटका युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी रामसहाय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान लापता राजू के रूप में उसके बहनोई राजेश ने की। बहनोई ने बताया कि राजू दिल्ली में कुल्फी बेचने का काम करता था। राजू के गुमशुदगी की रिपोर्ट खुदागंज चौकी में दर्ज कराई थी। शुक्रवार को एक ग्रामीण ने शौच के दौरान पेड़ पर शव लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पहचान कराई। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar