home page

जनता की सेवा मेरे लिए पूजा के समान: केशव प्रसाद मौर्य

 | 
जनता की सेवा मेरे लिए पूजा के समान: केशव प्रसाद मौर्य


जनता की सेवा मेरे लिए पूजा के समान: केशव प्रसाद मौर्य


जनता दरबार में आवास, इलाज, पेंशन और दिव्यांगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

लखनऊ, 12 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सात, कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर और लिखित रूप से बात कर पात्र लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जनता की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध हूं। जनता की समस्या का समाधान करना मेरे लिए पूजा करने के समान है। उन्होंने अधिकारियों से जन शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने को कहा।

जनता दरबार में सीतापुर के दिव्यांग कमलदीप ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर उप मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी सीतापुर को लिखित और मौखिक निर्देश देकर उन्हें तत्काल ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने को कहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा