home page

वाराणसी में मोहर्रम के मद्देनजर दालमंडी से मलबा हटाने की मांग

 | 
वाराणसी में मोहर्रम के मद्देनजर दालमंडी से मलबा हटाने की मांग


वाराणसी, 16 जून (हि. स.)। वाराणसी में अंजुमन हैदरी चौक के पदाधिकारी जुल्फेकार हुसैन जैदी ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि 16 जून को मोहर्रम का चांद दिखने की पूरी संभावना है। चांद दिखते ही अजाखाने और अलम सज जाएंगे। दालमंडी के मकानों में मजलिस मातम शुरू हो जाएगा।

उन्हाेंने बताया कि मोहर्रम में 25 दिनों तक दालमंडी से करीब आठ जुलूस दरगाह फातमान लल्लापुरा तक जायेंगे जबकि दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान के कारण मलबा है। नगर आयुक्त से मिलकर मलबा हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए गए हैं।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद