home page

महिला की मौत के मामले में दो उपनिरीक्षक सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित

 | 
महिला की मौत के मामले में दो उपनिरीक्षक सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित


फिरोजाबाद, 15 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत गर्भवती महिला की प्रसव के बाद मौत और पुलिस पर लगे गंभीर आरोपाें का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आदित्य लांग्हे ने संज्ञान में लिया है। उन्हाेंने लापरवाही बरतने के आराेप में देर रात काे दो उप निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है।

निलंबित पुलिस कर्मियाें में उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह और सत्यपाल सिंह, मुख्य आरक्षी मोहन सिंह और अरविंद कुमार तथा आरक्षी भवतोष कुमार और कुलदीप कुमार शामिल है। इन सभी पर गंभीर आराेप लग थे, जिसके बाद उन सभी की निलंबन की कार्रवाई की गई है। आरोपों और घटना की जांच के लिए सीओ को नामित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि थाना शिकोहाबाद पुलिस ने रविवार रात में लभऊआ गांव निवासी गौरव को चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। आरोप है कि पति को साथ न ले जाने की गर्भवती पत्नी अंजलि (28) ने उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह से गुहार लगाई, लेकिन वह नहीं माने। परिजनों के अनुसार, गौरव को पुलिस अपने साथ ले गई, जिसके बाद अंजलि की तबीयत बिगड़ गई। उसे शिकोहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उसने बेटे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद अंजलि की हालत और बिगड़ने पर उसे फिरोजाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि अंजलि की मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गौरव को छोड़ दिया। अंजलि की मौत के बाद ग्रामीणों ने थाने में हंगामा किया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।परिवार की शिकायत के बाद एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़