home page

फिरोजाबाद पुलिस ने 60 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

 | 
फिरोजाबाद पुलिस ने 60 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए


फिरोजाबाद, 09 मार्च (हि.स.)। फिरोजाबाद जिले के सर्विलांस, एसओजी एवं जनपद पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज मोबाइल खोने सम्बन्धी शिकायतों के आधार पर 60 मोबाइल बरामद किए है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इन बरामद मोबाइलों को उनके मालिकाें के सुपुर्द किए हैं।

क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम चंचल त्यागी ने जनपद में अब तक कुल 1092 मोबाइल भिन्न-2 जनपद व राज्यों की पुलिस के साथ समनवय स्तापित कर बरामद कर आवेदकों के सुपुर्द किये जा चुके हें।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़