home page

चेयरमैन के प्रतिनिधि समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

 | 
चेयरमैन के प्रतिनिधि समेत तीन पर मुकदमा दर्ज


जौनपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र में कब्र खोदने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने शनिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मखदूमपुर गांव स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर 25 फरवरी को कब्र खोदने को लेकर विवाद हो गया था। शेखवाड़ा मोहल्ला निवासी शाह शब्बीर हुसैन उर्फ बबलू ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान, उनके साथी रिजवान खान और तारिक खान उर्फ बाबू ने कब्र काे जेसीबी से खोदने की बात कही। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जानमाल की धमकी दी गई।

पीड़ित का आरोप है कि थाना में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उल्टा दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पीड़ित समेत अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। बाद में पीड़ित के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चेयरमैन प्रतिनिधि समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव