home page

लापता युवक का शव नाले में मिला, पुलिस जांच में जुटी

 | 
लापता युवक का शव नाले में मिला, पुलिस जांच में जुटी


फिरोजाबाद, 03 मार्च (हि.स.)। थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत एक लापता युवक का शव नाले में मिला है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई है और घटना की जांच में जुट गई है।

थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत रहना नाले में मंगलवार को एक युवक का शव लोगों ने पड़ा देखा तो वह हैरान रह गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया। शव की पहचान थाना उत्तर क्षेत्र के बिहारी नगर निवासी टीटू (21) पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी होते ही मृतका के परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि टीटू पिछले सोमवार शाम से लापता था और वह उसकी तलाश कर रहे थे। टीटू की मौत कैसे हुई यह स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी।

इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी उत्तर अंजीश कुमार का कहना है शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़