गाे सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने की बागपत में बैठक
बागपत, 04 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल और सदस्या दीपक गोयल ने शुक्रवार को जनपद बागपत के कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि जिले के 27 गौ आश्रय स्थलों में 9,131 गौवंश संरक्षित हैं। इनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए 1.15 लाख वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। अभियान चलाकर टीकाकरण किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बीमारियों की रोकथाम और देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।
टीम ने बावली स्थित गौशाला का निरीक्षण भी किया, जहां 215 गौवंश पाए गए। इस दौरान गाेपूजन कर गाे संरक्षण का संदेश दिया गया। जन्माष्टमी के मौके पर लोगों से गाेसेवा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
गाे सेवा आयाेग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने कहा कि कोई भी गाेवंश सड़कों पर घूमता नहीं दिखना चाहिए। ऐसे पशुओं को तत्काल पकड़कर आश्रय स्थलों में भेजा जाए। साथ ही चारागाह भूमि पर हरा चारा उगाने और प्रति गाेवंश 50 रुपये प्रतिदिन की राशि का सही उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एसडीएम खेकड़ा सुरभि शर्मा, एसडीएम बड़ौत बालकृष्ण सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

