home page

बांग्लादेश सीमा तक कोडीनयुक्त सिरप की आपूर्ति करने में पिता-पुत्र गिरफ्तार

 | 
बांग्लादेश सीमा तक कोडीनयुक्त सिरप की आपूर्ति करने में पिता-पुत्र गिरफ्तार


सोनभद्र, 12 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने रविवार को बांग्लादेश सीमा पर अगरतला व त्रिपुरा तक कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी करने के मामले में प्रयागराज से दो लाेगाें को गिरफ्तार किया है। रिश्ते में दाेनाें पिता-पुत्र हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल कुमार ने रविवार काे बताया थाना रॉबर्ट्सगंज में कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में मुकदमा दर्ज हैं। इसकी जांच पुलिस की एसआईटी कर रही है। जांच के आधार पर रविवार को प्रयागराज के उदितगंज निवासी संस्कार वर्मा और उसके पिता विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। ये लोग मुख्य आरोपित ड्रग माफिया शुभम जायसवाल और भोला प्रसाद जायसवाल के करीबी हैं।

एएसपी ने बताया कि एसआईटी को जांच के दौरान पता चला था कि आराेपित दिल्ली स्थित 'वान्या इंटरप्राइजेज' के माध्यम से कोडीनयुक्त कफ सिरप की बड़ी खेप प्राप्त कर उसे अवैध रूप से अन्य राज्यों में डायवर्ट करते हैं। कोई उन पर शक न करे, इसलिए कफ सिरप को नमकीन, चिप्स के इनवॉइस पर कंटेनरों में छिपाकर बांग्लादेश सीमा अगरतल्ला, त्रिपुरा की ओर भेजा जा रहा था। यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय होकर नशाखोरी के लिए कोडीन युक्त कफ सिरप की आपूर्ति कर रहा था।

उन्हाेंने बताया कि पुलिस ने 18 अक्टूबर 2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से कुल 1,19,675 शीशियां कोडीनयुक्त कफ सिरप काे दो कंटेनरों से बरामद किया था इस दौरान पता चला था कि संस्कार वर्मा एवं विनोद वर्मा ने अवैध डायवर्जन के माध्यम से बांग्लादेश बॉर्डर पर स्थित अगरतल्ला, त्रिपुरा के लिए कुल 59,675 शीशियां कोडीनयुक्त 'एस्कफ' कफ सिरप का अवैध परिवहन कराया हैं। इसके बाद टीम ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस दोनों आराेपिताें को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। उन्हाेंने बताया कि संस्कार वर्मा के खिलाफ प्रयागराज के थाना अतरसुइया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी