home page

परिवहन निगम के वाराणसी मण्डल में लापरवाही बरतने पर चार संविदा परिचालकों का स्थानांतरण

 | 
परिवहन निगम के वाराणसी मण्डल में लापरवाही बरतने पर चार संविदा परिचालकों का स्थानांतरण


वाराणसी, 18 सितम्बर(हि. स.)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में वाराणसी मण्डल के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) परशुराम पांडेय के निर्देश पर वाराणसी कैंट और वाराणसी ग्रामीण डिपो से जुड़े चार संविदा परिचालक अजय, अनिल, गोविंद, नूर मोहम्मद को लापरवाही के कारण दूसरे डिपो में स्थानांतरण कर दिया गया।

क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने शुक्रवार काे बताया कि बीते दिनों संविदा पर कार्यरत चार परिचालकों के कार्य में लापरवाही की सूचनाएं मिल रही थी। इसकी जांच के बाद तथ्यों के आधार पर उनके दूसरे डिपो में स्थानांतरण कर दिया गया है। वही, संविदा परिचालक अजय कुमार ने बताया कि उन्हें हृदय रोग से संबंधित बीमारी होने के कारण चिकित्सा कार्य से आए दिन छुट्टी लेनी पड़ती थी। उन्हें जानकारी लगी है कि उनका भी स्थानांतरण गाजीपुर कर दिया गया है। इस संबंध में वह अपने अधिकारी से अपना पक्ष रखेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद