home page

(अपडेट) बस्ती : मार्ग दुर्घटना में कांग्रेस नेता के पुत्र समेत दो की मौत

 | 
(अपडेट) बस्ती : मार्ग दुर्घटना में कांग्रेस नेता के पुत्र समेत दो की मौत


(अपडेट) बस्ती : मार्ग दुर्घटना में कांग्रेस नेता के पुत्र समेत दो की मौत


(अपडेट) बस्ती : मार्ग दुर्घटना में कांग्रेस नेता के पुत्र समेत दो की मौत


बस्ती, 30 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष इकलौते और एक बाइक सवार समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में मृत कांग्रेस नेता के बेटे का ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने गुरुवार को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बसहवा फ्लाई ओवर के पास बस्ती से अयोध्या मार्ग पर बीती रात दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना के चलते कार की टक्कर सामने से आए एक तेज रफ्तार ट्रक से हो गई। हादसे के बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। इस दुर्घटना में दो पहिया चालक संदीप कुमार प्रजापति (२२)पुत्र राम उजागर प्रजापति ग्राम पिलखाए थाना कप्तानगंज व चार पहिया वाहन संख्या यूपी 51 बीजेड 8319 सवार हर्ष गुप्ता पुत्र नीरज कुमार गुप्ता, कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय का बेटा शिवांश पांडे (28) निवासी ग्राम पिकौरा बक्श थाना कोतवाली तथा शिवांश के मामा भूषण कुमार मिश्रा का बेटा तपिश मिश्रा निवासी तपसी धाम घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल चौकी प्रभारी फुटहिया मय हमराह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और सभी को घायल हालत में एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में कार सवार कांग्रेस नेता का बेटा शिवांश पांडेय व बाइक चालक संदीप कुमार प्रजापति की मृत्यु हो गई। वहीं तपीश कुमार मिश्रा की गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में कार सवार हर्ष गुप्ता चोटिल हुए हैं, जिन्हें घर भेज दिया गया है।

एएसपी ने बताया घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाते हुए यातायात सामान्य कराया। मृतकों के शवों का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेंद्र तिवारी