यूपी के 21 जिलों में नये सीएमओ की तैनाती, निदेशक स्तर पर भी हुए तबादले
-सिविल अस्पताल के निदेशक बने डा.जीपी गुप्ता
लखनऊ, 31 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश शासन ने तात्कालिक प्रभाव से 21 जिलों में नये मुख्य चिकित्साधिकारी की तैनाती की है। रविवार को शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड, निदेशक ग्रेड एवं विभिन्न अस्पतालों में तैनात चिकित्साधिकारियों की नियुक्ति सीएमओ के पद पर की गयी है। इसके अलावा निदेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी के भी तबादले किये गये हैं।
शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार डा.हरिनन्दन प्रसाद जालौन, डा.रमेश मिश्रा, सोनभद्र, डा.रंजन गौतम बाराबंकी और डा. अजय कुमार शर्मा को उन्नाव का सीएमओ बनाया गया है।
इसी प्रकार डा. अभय नारायण राय को बलिया,डा. अल्का शुक्ला को हमीरपुर,डा. उदयभान सिंह फतेहपुर,डा. किशोर कुमार आहूजा हापुड़, डा. गंगाराम गौतम जौनपुर, डा. पंकज कुमार मऊ, डा. मुकेश कुमार वाराणसी, डा. प्रमोद कुमार अम्बेडकरनगर व डा. सुखरंजन समंदर को सीतापुर का सीएमओ बनाया गया है। इसके अलावा डा.भुवन चन्द्र पन्त पीलीभीत,डा. रमाकान्त सागर अमरोहा,डा. रामनाथ सिंह अलीगढ़, डा. विकास चन्द्रा कन्नौज, डा. विकास शर्मा बदायूं,डा. विनय कुमार महोबा, डा. वेद प्रकाश हाथरस और डा. सचिन चन्द्र वैश्य को गाजियाबाद का सीएमओ बनाया गया है। सभी सीएमओ को निर्देशित किया गया है कि वह अपनी नवीन तैनाती के स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना शासन को उपलब्ध करायें।
सिविल अस्पताल के निदेशक बने डा.जीपी गुप्ता
उत्तर प्रदेश शासन ने तात्कालिक प्रभाव से प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के निदेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारियों की भी नवीन तैनाती की है। अपर निदेशक लखनऊ डा.जीपी.गुप्ता को सिविल अस्पताल का निदेशक बनाया गया है। इसी प्रकार जिला चिकित्सालय मेरठ की प्रमुख अधीक्षक डा.सुदेश कुमारी को निदेशक परिवार कल्याण महानिदेशालय बनाया गया है। इसी प्रकार अपर निदेशक गोपन स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में तैनात डा.रेनू चौधरी को निदेशक पैरामेडिकल स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय बनाया गया है। इसके अलावा प्रयागराज मण्डल के अपर निदेशक डा. राकेश शर्मा को निदेशक सीएचसी महानिदेशालय बनाया गया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

