home page

वाराणसी में अवैध हॉस्पिटल, लैब या सेंटर के ख्लिाफ होगी सख्त कार्यवाही - मुख्य चिकित्सा अधिकारी

 | 
वाराणसी में अवैध हॉस्पिटल, लैब या सेंटर के ख्लिाफ होगी सख्त कार्यवाही - मुख्य चिकित्सा अधिकारी


वाराणसी, 23 नवम्बर (हि. स.)। वाराणसी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन.पी. सिंह ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि वाराणसी में नियमानुसार पंजीकृत कुल 560 संख्या क्लिनिक और हॉस्पिटल हैं। इसी तरह 254 अल्ट्रासाउंड सेंटर, 162 पैथ लैब, 113 डाइग्नोस्टिक सेंटर है। हॉस्पिटल, लैब या सेंटर अगर नियम को नहीं मानेंगे तो वे अवैध माने जाएंगे। और उनके विरुद्ध चिकित्सा विभाग की टीम जांचकर कार्रवाई करेगी।

डॉ एन.पी.सिंह ने कहा कि वाराणसी विकास प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार शहर में 15 सौ से ऊपर हॉस्पिटल और क्लिनिक चल रहे हैं, लेकिन यह प्राधिकरण का मानक पूरा करते नहीं पाये जा रहे है। अग्निशमन यंत्र के बगैर भी कई हॉस्पिटल चल रहे हैं। पीसीपीएनडीटी के तहत दस अल्ट्रासाउंड सेंटर को रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह 94 अल्ट्रासाउंड सेंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द कर जांच किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए आकर्षण देकर बुलाने वाले हॉस्पिटल को नियम का पालन करना होगा। ऐसे सभी हॉस्पिटल बोर्ड लगाएंगे, जिसमें आयुष्मान मित्र का नाम नम्बर लिखा रहेगा। सभी हॉस्पिटल में मरीजों को देखने के लिए रेटकार्ड का लगा होना जरूरी है। आगे से, 50 बेड और मानक के अनुरूप हॉस्पिटल को ही आयुष्मान की सुविधा मिल सकेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद