home page

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बाराबंकी दौरे पर रहेंगे, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

 | 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बाराबंकी दौरे पर रहेंगे, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात


लखनऊ, 19 जुलाई (हि. स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जुलाई सोमवार को बाराबंकी जिले के दौरे पर रहेंगे। रामनगर एवं दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए 542 करोड़ रुपये से अधिक की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। योगी रामनगर विधानसभा क्षेत्र में 104 करोड़ रुपये से अधिक की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण व 178 करोड़ रुपए से अधिक की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसी तरह दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में 29 करोड़ रुपये से अधिक की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण व 231 करोड़ रुपये से अधिक की 34 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

बाराबंकी जिले के रामनगर स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर के पीछे स्थित प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कारागार, राज्य मंत्री सुरेश राही, खाद एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत प्रशासक राजरानी रावत, विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी, विधायक कुर्सी सकेंद्र प्रताप वर्मा, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, विधायक रुदौली रामचंद्र यादव और उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत मौजूद रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला