सीएम योगी और विधानसभा अध्यक्ष महाना क्रिकेटर कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे
| Mar 17, 2026, 22:33 IST
लखनऊ, 17 मार्च (हि. स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव का रिसेप्शन कार्यक्रम मंगलवार को लखनऊ के एक होटल में आयोजित किया गया। कई नामचीन हस्तियों ने होटल सेंट्रल पहुंचकर नवदम्पति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव के रिसेप्शन समारोह में शामिल हुए। लखनऊ के होटल में पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को सभी ने आशीर्वाद दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

