home page

मुख्यमंत्री योगी ने गाजियाबाद में आग लगने की घटना का लिया संज्ञान

 | 
मुख्यमंत्री योगी ने गाजियाबाद में आग लगने की घटना का लिया संज्ञान


- मुख्यमंत्री योगी ने कहा, राहत कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

लखनऊ, 29 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम में बहुमंजिली आवासीय भवन में भीषण आग लगने की घटना काे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश देते हुए राहत कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर, डीएम को भी मौके पर पहुंचने के दिए निर्देश हैं।

गौरतलब है कि बुधवार सुबह इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में कई फ्लैट आ गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग समेत अन्य टीमें बचाव के लिए मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक