home page

मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा

 | 
मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा


लखनऊ , 27 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए पुन: बढ़ा दिया गया है। इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

अपर मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत होने के बाद अवनीश कुमार अवस्थी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सलाहकार नियुक्त किया गया था। कार्यकाल पूरा होने के बाद अब सरकार ने पुन: उनका एक साल के लिए कार्यकाल बढ़ाया है। यह अवधि एक मार्च 2026 से लेकर 28 फरवरी 2027 तक की है। अब तक कई बार उनका कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि 1987 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त हुए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह