home page

वाराणसी : अवलेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वच्छता कार्य

 | 
वाराणसी : अवलेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वच्छता कार्य


वाराणसी, 23 अप्रैल(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की जानकारी के बाद गुरुवार को जिलाध्यक्ष और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया क्षेत्र के कर्दमेश्वर मंडल के शक्ति केंद्र अवलेशपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के साथ अवलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में स्वच्छता कार्यक्रम किया।

एमएलसी हंसराज की स्वच्छता टोली में शामिल कार्यकर्ताओं ने जमकर झाड़ू लगाया। मंदिर प्रांगण में आए श्रद्धालुओं की उपस्थिति में झाड़ू लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छता का जो संदेश दिया है, उसे उनकी काशी में हम कार्यकर्ता आगे बढ़ते हुए आज अवलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में स्वच्छता कार्य किए हैं। यह स्वच्छता कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद