home page

चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों को राहत, 15 जून से मिलेंगे 550 रुपये प्रति सौ तोड़ा

 | 
चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों को राहत, 15 जून से मिलेंगे 550 रुपये प्रति सौ तोड़ा


फिरोजाबाद, 11 जून (हि.स.)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को एक महत्वपूर्ण एवं उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से चूडी जुडाई क्षेत्र से जुडे़ श्रमिकों के कल्याण, उनके ईंधन के दामों में तर्क संगत वृद्धि और बढ़ी हुई मजदूरी को समय से पूर्व लागू करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार विमर्श के बाद सहमति बनी।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिला प्रशासन के लिए श्रमिकहित सर्वाेपरि है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उद्योग और श्रमिक एक दूसरें के पूरक है, जब तक क्षेत्र के उद्योग सुचारू रूप से संचालित नहीं होंगे, तब तक श्रमिकों के घरों के चूल्हे और उनकी आजिविका सुदृढ़ नहीं हो सकती। उद्योग और श्रमिकों का आपस में चोली-दामन का साथ है, जिसे और मजबूत किया जाएगा।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि चूडी जुड़ाई का कार्य करने वाले श्रमिकों को कार्य के दौरान उपयोग होने वाले ईंधन के लिए पूर्व में 400 रुपये दिए जाते थे, जिला प्रशासन के समन्वय और श्रमिकों और सेवायोजकों की आपसी सहमति के बाद इसे तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर 550 रुपये प्रति सौ तौडा करने का निर्णय लिया है। वर्तमान निर्धारित शासनादेश के अनुसार श्रमिकों की मजदूरी में होने वाली वृद्धि आगामी 1 जुलाई से लागू होनी थी परन्तु श्रमिकों को त्वरित आर्थिक लाभ पहुचाने के उददेश्य से दोनों पक्षों की सहमति के बाद जिलाधिकारी ने इसे 15 दिन पूर्व यानि 15 जून से ही सम्पूर्ण क्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए है।

बैठक के दौरान चूडी जुड़ाई श्रमिकों की प्रमुख प्रतिनिधि राधा देवी शंखवार ने क्षेत्र में फैली अफवाहों और भ्रांतियों का पूरी तरह से खण्डन किया, उन्होंने स्पष्ट किया कि चूडी श्रमिकों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई हड़ताल नही कि जा रही है। सभी श्रमिक नियमित रूप से अपना कार्य कर रहें है। उन्होंने कहा कि आंवछित तत्व अपने निजी हितों के कारण झूठा भ्रम फैला रहें, जिसका वास्तविक मेहनतकश श्रमिको या उनके संगठनों से दूर-दूर तक उनका कोई सरोेकार नहीं है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की।

बैठक में भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष रमाकांत एवं नवलसिंह और अन्य श्रतिक नेता भी उपस्थित रहें।

इस दौरान सहायक श्रमायुक्त यशवंत कुमार, उपायुक्त उद्योग संध्या, एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहें।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़