home page

मणिकर्णिका घाट पर नागा साधु, विरक्त, किन्नर, अघोरी ने खेली चीता भस्म की होली

 | 
मणिकर्णिका घाट पर नागा साधु, विरक्त, किन्नर, अघोरी ने खेली चीता भस्म की होली


वाराणसी, 28 फरवरी(हि. स.)। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर बाबा महाश्मशान नाथ और माता मशान काली ( शिव शक्ति) का मध्याह्न आरती कर बाबा को जया, विजया, मिष्ठान, व सोम रस का भोग लगाया गया। मंदिर के व्यवस्थापक गुलशन कपूर ने बाबा व माता को चिता भस्म व गुलाल चढ़ाया और माता मशान काली का लाल गुलाल चढ़ा कर होली प्रारम्भ किया।

मंदिर प्रांगण और शवदाह स्थल भस्म से भर गया। इस वर्ष विशेष रूप से अघोर पीठादिशवर कपाली बाबा महाराज, विजय शंकर पांडेय, अतुल झीगरन, अजय चौबे, सोनू कपूर, अंकित झीगरन, बिहारी लाल गुप्ता, मनोज शर्मा, दीपक तिवारी, विवेक चौरसिया, सुबोध वर्मा, करण जायसवाल सहित बड़ी संख्या में नागा साधु, सन्यासी, विरक्त, किन्नर, अघोरी सहित हजारों भक्त शामिल हुए।

मणिकर्णिका घाट के चीता भस्म होली की सुरक्षा के लिए तीन थानों के पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह आयोजन होने के बाद मंदिर के व्यवस्थापक गुलशन कपूर ने वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस को विशेष धन्यवाद दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद