home page

मीरजापुर: हाईवा ट्रक की चपेट में आकर तीन वर्षीय मासूम की मौत

 | 
मीरजापुर: हाईवा ट्रक की चपेट में आकर तीन वर्षीय मासूम की मौत


मीरजापुर, 02 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदीहार गांव में गुरुवार शाम एक हाईवा ट्रक की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने भाग रहे चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, नदीहार गांव निवासी राजकुमार का घर राजगढ़-मधुपुर मार्ग पर रेलवे लाइन के समीप है। गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे उनकी तीन वर्षीय पुत्री गुड़िया घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान रेलवे निर्माण कार्य के लिए जा रहे हाईवा ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

राजगढ़ थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि हाईवा ट्रक की चपेट में आने से एक बालिका की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक और वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा