home page

मुरादाबाद : रायसी स्टेशन पर यूपी लूप लाइन के कमीशनिंग कार्य के कारण 17 रेलगाड़ियों के संचालन में परिवर्तन

 | 
मुरादाबाद : रायसी स्टेशन पर यूपी लूप लाइन के कमीशनिंग कार्य के कारण 17 रेलगाड़ियों के संचालन में परिवर्तन


26 से 29 सितम्बर तक विभिन्न चरणों में ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक निर्धारित किए गए

मुरादाबाद, 19 सितम्बर (हि.स.)। मुरादाबाद मंडल के रायसी स्टेशन पर एसाआरई-एमबी सेक्शन में यूपी लूप लाइन के कमीशनिंग कार्य के संबंध में 26 सितम्बर से 29 सितम्बर तक विभिन्न चरणों में ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा एवं संरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में 17 ट्रेनें प्रभावित होगी।इन गाड़ियों को रद्द, विनियमित, पुनर्निर्धारित तथा परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेलवे में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शनिवार को बताया कि रेलगाड़ी संख्या 54463 26 सितंबर से 29 सितंबर तक रद्द रहेगी। 54464 25 सितंबर से 28 सितंबर तक, 14229 27 सितंबर को, 14230 28 सितंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 15211 को जेसीओ 28 सितम्बर को मार्ग में 30 मिनट विनियमित किया जाएगा।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि गाड़ी संख्या 54464 जेसीओ 29 सितम्बर को ऋषिकेश से 120 मिनट विलंब से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 15211 25 सितम्बर एवं 26 सितम्बर को दरभंगा से 120 मिनट विलंब से, गाड़ी संख्या 22546 जेसीओ 29 सितम्बर को देहरादून से 60 मिनट विलंब से, गाड़ी संख्या 14114 जेसीओ 29 सितम्बर को देहरादून से 60 मिनट विलंब से, गाड़ी संख्या 13037 28 सितम्बर को हावड़ा से 120 मिनट विलंब से, गाड़ी संख्या 14603 जेसीओ 25 सितम्बर को नरपतगंज से 120 मिनट विलंब से, गाड़ी संख्या 22317 जेसीओ 28 सितम्बर को सियालदह से 120 मिनट विलंब से संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 22355 जेसीओ 27 सितम्बर को, रेलगाड़ी संख्या 14618 जेसीओ 29 सितम्बर को, रेलगाड़ी संख्या 12318 29 सितम्बर को, गाड़ी संख्या 13037 26 और 27 सितम्बर को, गाड़ी संख्या 13035 जेसीओ 25 सितम्बर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल