home page

केंद्रीय मंत्री प्रो. एस पी बघेल ने गांव-गांव जाकर गिनाई प्रधानमंत्री के 4,399 दिनों तक सेवा देने की ऐतिहासिक उपलब्धि

 | 
केंद्रीय मंत्री प्रो. एस पी बघेल ने गांव-गांव जाकर गिनाई प्रधानमंत्री के 4,399 दिनों तक सेवा देने की ऐतिहासिक उपलब्धि


फिरोजाबाद, 26 जून (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल ने शुक्रवार को फिरोजाबाद में गांव-गांव जाकर नरेंद्र मोदी द्वारा देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4,399 दिनों तक सेवा देने की ऐतिहासिक उपलब्धि तथा भारतीय जनता पार्टी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विस्तार से चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल ने जिले की विधानसभा टूंडला के गांव कोटकी, नगला कलुआ आदि गांवों के ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने आगामी 30 जून को मॉडल स्कूल ग्राउंड, एत्मादपुर में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा अनावरण एवं जयंती समारोह के कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान करते हुए ग्रामीणों को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।

इसके साथ ही ग्राम जाजपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने सरस कथावाचक पूज्या साध्वी प्रियाजी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने प्रेरणादायी विचारों से संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण में आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।

केंद्रीय मंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4,399 दिनों तक सेवा देने की ऐतिहासिक उपलब्धि तथा भारतीय जनता पार्टी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भी विस्तार से चर्चा की, साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों से साझा की।

इस मौके पर भाजपा नेताओं और स्वजातीय बंधुओं ने उनका फूल मालाओं से जोशीला स्वागत, सम्मान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़