home page

जनता के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है डबल इंजन की सरकार : मंत्री नंदी

 | 
जनता के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है डबल इंजन की सरकार : मंत्री नंदी


जनता के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है डबल इंजन की सरकार : मंत्री नंदी


मंत्री नन्दी ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

प्रयागराज, 14 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है और हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है। यह बातें गुरुवार को प्रयागराज के शहर दक्षिणी में भ्रमण करने के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहीं।

मंत्री नंदी अपने विधानसभा क्षेत्र प्रयागराज शहर दक्षिणी में भ्रमण कर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात की तथा विभिन्न परिवारों में निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

मंत्री नन्दी ने बुधवार रात्रि धूमनगंज क्षेत्र में भाजपा विधानसभा संयोजक एवं पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष प्रेम नारायण केसरवानी के आवास पर रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों, उद्यमियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भोजन कर आत्मीय संवाद किया। गुरुवार सुबह ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय नागरिकों एवं परिवारजनों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने लोगों को समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन भी दिया।

इसके बाद मंत्री नन्दी ने चौक एवं मुट्ठीगंज मंडल के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने ऊंचा मंडी निवासी भाजपा की वरिष्ठ नेत्री संध्या गौड़ के पति लाखन लाल गौड़, गुड़ मंडी निवासी विकास गुप्ता की माता रामकली गुप्ता, मधु केसरवानी के पति दिलीप केसरवानी, आशीष साहू के पिता सुरेश साहू, नखास कोहना निवासी सुरेश चंद्र राठौर की पत्नी गायत्री देवी, पान दरीबा निवासी कैलाश चंद्र केसरवानी की पत्नी सीता केसरवानी, मोहत्सिमगंज निवासी निर्मल गौतम के पुत्र अरुण कुमार गौतम, जीरो रोड निवासी राजेश सिन्हा के भाई मुकेश सिन्हा, कोठापार्चा निवासी घनश्याम यादव के पिता प्रेम यादव, चंदापुर हाता निवासी रिंकी यादव के पति दुर्गा यादव, सरइया गली निवासी छाया चौरसिया के पति पप्पू चौरसिया, इंविंग क्रिश्चियन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संजीत लाल की माता इंदु लाल तथा बलुआघाट निवासी धीरज केसरवानी की माता मंजुला के निधन पर उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है और हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है।

इस दौरान चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, सेक्टर संयोजक मनोज केसरवानी, योगेश चौरसिया, संजय रावत, दिलीप चौधरी, मीना गुप्ता, विनय जायसवाल, दीपक बाबू केसरवानी, रवि केसरवानी, विजय जायसवाल तथा मनोज गुप्ता सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल