खेती में घाटा और कर्ज में डूबे युवक ने की आत्महत्या
| Jun 12, 2026, 18:07 IST
बुलंदशहर , 12 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के पला गांव में शुक्रवार को सुनील 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार सुनील अधिक कर्ज और फसल नुकसान से परेशान था। ग्रामीणों ने बताया सुनील काफी समय से अवसाद में चल रहा था।
सूचना मिलते ही अरनिया पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अरनिया थाना प्रभारी सोनवीर सोलंकी ने बताया प्रथमदृष्टया पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है मामले की जांच की जा रही है
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Pawan Sharma

