home page

विकसित राष्ट्र बनाने में सबकी सहभागिता जरूरी : अनुराग सिंह

 | 
विकसित राष्ट्र बनाने में सबकी सहभागिता जरूरी : अनुराग सिंह


मीरजापुर, 23 सितंबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जमालपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित शिविर का चुनार विधायक अनुराग सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का जायजा लिया और योजनाओं से संबंधित जानकारी ली।

विधायक ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने वंचित पात्र लोगों से शिविर में पंजीकरण कराने की अपील की।

शिविर में दो गर्भवती महिलाओं मलावती देवी और सोनाली देवी की गोदभराई की गई। वहीं परी और उमाशंकर का अन्नप्राशन कराया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत संतरा देवी, ललिता देवी, छोटकी देवी और शीला देवी समेत अन्य लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

विधायक ने बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण और आपूर्ति विभाग के स्टॉलों का निरीक्षण किया। बाल विकास विभाग के स्टॉल पर तैयार व्यंजनों का भी स्वाद लिया। कार्यक्रम का संचालन संतोष मिश्रा ने किया।

इस दौरान बीडीओ रक्षिता सिंह, धीरज सिंह राजपूत, मनीष सिंह, विजय गौड़, दिनेश सिंह, धर्मेंद्र दूबे, डॉ. विजय सिंह, मोतीलाल सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मन्ना सिंह, त्रिलोकी पटेल और अवधेश पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा