home page

विदाई से लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई, तीन की हालत गंभीर

 | 
विदाई से लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई, तीन की हालत गंभीर


मीरजापुर, 01 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के हलिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को विदाई कराकर लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गौरवा गांव निवासी शिवम दुबे (20) पड़ोसी गांव बैधा से लड़की की विदाई कराकर बोलेरो से लौट रहे थे। पिपरा बाजार के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।

हादसे में चालक शिवम दुबे (20), संतोष (24), पूजा (18), विवेक (14), शिवम (12), खुशबू (22), प्रिंस (10), संगीता मौर्या (22) व आकांक्षा (16) घायल हो गए। वहीं राम प्रसाद समेत कुछ अन्य को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज जारी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा